हापुड़, मार्च 11 -- नगर के रेलवे रोड स्थित चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन ग्राम चक लठीरा में स्वयंसेवकों ने नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरण रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। शिविर के तीसरे दिन के प्रथम सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और एनएसएस के लक्ष्य गीत के साथ किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने गांव में रैली निकालते हुए जन-जन का यही संदेश, नशामुक्त हो अपना देश और नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों ने भी स्वयंसेवकों की इस पहल की सराहना की।मध्यान्ह भोजन के बाद आयोजित बौद्धिक सत्र में सहायक आचार्य पंकज कुमार शर्मा ने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.