देवरिया, सितम्बर 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत निर्धारित 25 सेवा गतिविधियों में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम के अंतर्गत नशामुक्त भारत कार्यक्रम को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 'नशामुक्त भारत अभियान' के तहत 21 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनपद के समस्त विद्यालयों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें नशामुक्ति से संबंधित प्रतियोगिताएं, सेमिनार, कार्यशालाएं, छात्र रैलियां, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा ई-प्रतिज्ञा सहित अन्य जागरूकता गतिविधियां शामि...