सीतामढ़ी, अप्रैल 23 -- डुमरी कटसरी। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन बुधवार को हुआ।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटहां में इस दौरान छात्र-छात्राओ द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता भी हुई। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, सहायक शिक्षिका रागिनी कुमारी आदि भी कार्यक्रम में शामिल थे।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लालगढ, नयागांव, फुलकाहां सहित अन्य विद्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन कर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.