नशामुक्ति को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
बलरामपुर, मई 16 -- रेहराबाजार, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विकास खंड रेहराबाजार के ग्राम सभा इटवा रघुनाथपुर व ग्वालियर ग्रंट में प्रशासन की ओर से जन-चौपाल आयोजित की गई। जिसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों को नशे और शराब के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। डीसी मनरेगा सुशील कुमार अग्रहरि और बीडीओ बिमला चौधरी ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर डालती है। उन्होंने शराब को सामाजिक बुराई बताया। इससे दूर रहने की सलाह दी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह व बीईओ रमेश वर्मा ने कहा कि नशामुक्त समाज ही विकास का आधार है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अवैध शराब के कारोबार की सूचना प्रशासन को देने साथ ही आदर्श गांव बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.