बलरामपुर, दिसम्बर 21 -- गैंसडी, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संरक्षण में चल रहे गायत्री महायज्ञ के प्रथम दिवस पर स्थानीय नगर में पावन कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा एवं हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने रवाना किया। पीत वस्त्र धारी महिलाएं एवं बच्चियां सिर पर पावन कलश लेकर आओ आओ सुहागिन नार कलश सिर धारण करो मंगल गीत गाते हुए पूरे नगर में भ्रमण का भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की। कलश शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ आयोजन स्थल रामलीला मैदान पर पहुंची। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस वर्मा ने बताया कि कलश यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के नव-निर्माण का संकल्प है। इस पावन रैली के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंच...