नशामुक्ति को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निकाली जागरुकता रैली
चतरा, जून 18 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर से गुरूवार को नशा मुक्ति को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने एक भव्य जागरूकता रैली निकाली। यह रैली प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर सदर अस्पताल रोड होते हुए मुख्य डाकघर तक गई और वहां से पुन: वापस आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल सेविकाएं हाथों में तख्तियां लिए 'नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो' और 'जो नशा का हुआ शिकार, उसका उजड़ा घर-परिवार' जैसे गगनभेदी नारे लगाकर लोगों को जागरूक कर रही थीं। इस रैली का नेतृत्व महिला सुपरवाइजर नीलम कुमारी, आरती कुमारी और प्रियंका प्रिय ने किया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका माया शर्मा, अर्पना कुमारी, प्रीति कुमारी, ललिता कुमारी और मंजू कुमारी सहित काफी संख्या में सेविकाएं उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने नशामुक्ति अभियान शुरू कर ग्रामीणों को किया जागरूक अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.