कानपुर, सितम्बर 24 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस गुरुवार को यूटिलिटी बिल्डिंग में किया गया। स्वयंसेवकों ने एनएसएस के उद्देश्य, महत्व एवं समाज सेवा में इसकी भूमिका के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही नशा मुक्ति के बारे में विशेष विवरण एवं जागरूकता संदेश दिया। यहां अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, एनएसएस के समन्वयक डॉ. रश्मि सिंह, यूनिट-एक के डॉ. राजीव, के डॉ. अरुण, डॉ. संघमित्रा, और डॉ. नन्द कुमार की सहभागिता रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...