संभल, अगस्त 6 -- एसएम कॉलेज में गुरुवार को नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दी। एसएम कॉलेज के सभागार में गुरुवार को नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ दानवीर सिंह ने सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधित प्रभावों तथा नशा मुक्त जीवन के महत्व से अवगत कराया। विचार संगोष्ठी में वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा जागरुक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आवाहन कराया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा भारत का संकल्प दिखाया गया। इस अवसर पर डॉ नरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ हेमंत कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ सूरज शर्मा, डॉ सुनील कुमार गुप्ता, डॉ अनुराधा, महेंद्र कुमार वर्मा, डॉ मीनाक्षी अग्रवाल आदि मौजूद...