चंदौली, अप्रैल 25 -- पीडीडीयू नगर। देशहित फाउंडेशन की बैठक सुभाष नगर में हुई। इसमें युवाओं को नशामुक्ति और सामाजिक सेवा से जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाजहित में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताते हुए शीघ्र ही कार्ययोजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया। इस मौके पर राकेश यादव, ज्योतिभूषण, रामगति, श्यामा राम, अमलेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...