जौनपुर, सितम्बर 30 -- जौनपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में मादक पदार्थों की बिक्री रोकने और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए विशेष रणनीति पर काम करने की चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Raebareli News: नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई के निर्देश नशामुक्ति कार्यक्रम सीडीओ ने कचहरी गेट व प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर नो टोबैको जोन की वाल पेंटिंग कराने और 14 अक्तूबर को वृहद नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ चुके लोगों को सम्मानित कर स्कूलों में उनकी प्रेरणादायक कहानियां प्रसारित की जाएं। साथ ही दो अक्तूबर को भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।शिक्षक और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका डीआइओएस व बीएसए को...