सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- कोतवाली रामपुर पुलिस ने नशे पर अंकुश लगाने के लिए डोर टू डोर जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी में गठित नशा मुक्त टीम ने सोमवार को गांव तूरमतखेड़ी में गांव की गलियों में जाकर माइक के माध्य्म से लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देने के साथ नशामुक्ति के तहत जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम यादव ने पुलिस टीम के साथ सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव तूरमतखेड़ी में ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए आमजन से संवाद कर नशा मुक्ति का संदेश दिया। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से नशे पर नियंत्रण संभव है। नशा करने या बेचने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दे। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा। इस दौरान युवाओं व बच्चों से अपील कर पढ़ाई और खेलों में ध्यान देकर परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.