गढ़वा, जनवरी 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बुधवार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मौजूदगी में नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। उस दौरान नशामुक्ति के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। पीएलवी के चार सदस्य टीम कृष्णानंद दुबे, अरविंद तिवारी, उमाशंकर द्विवेदी, संगीता सिन्हा ने जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को अलर्ट किया। यात्रियों से कहा गया कि यात्रा करते समय नशा खिलाकर लूटने वाले लोगों से सावधान रहें। उनके झांसा में नहीं आएं। अपरिचित लोगों का दिया हुआ चीज खाने और पीने से परहेज करें। साथ ही कुरकुरे का पैकेट दिखाकर यात्रियों को समझाया गया कि लूटने वाले गिरोह नशीले पदार्थों को पैकेट में भर देते हैं। उससे लोग खाकर बेहोश हो जाते हैं। बेहोशी हालत में उनसे लूट की घटना को अंजाम दिया जाता है। साथ ही अपील किया कि युवकों को नशा से दूर रखने की पहल करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.