गढ़वा, जून 17 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मझिआंव पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान छात्र- छात्राओं के बिच चलाई गई। प्रखंड के गर्ल्स हाई स्कूल में थाना प्रभारी अमित कुमार और एसआई संजय मुंडात ने सभी छात्र -छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, डायन -भूत, दहेज- प्रथा, डायल 112 नंबर पर घटना की सूचना पुलिस को देने,सामाजिक कुरीतियों के मामले में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। थाना प्रभारी के द्वारा सभी विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए बताया कि अंधविश्वास में पड़कर कभी भी कोई ऐसा कार्य न करें या अपने आसपास में ऐसा कोई कार्य नहीं होने दें, जिससे सामाजिक स्तर पर या कानून के नजर में अवैध माना जाए। यह भी पढ़ें- नशामुक्ति को लेकर चलाया जागरूकता अभियान साथ ही थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि वर्तमान परिवेश...