नशामुक्ति केवल सरकार नहीं, पूरे समाज का अभियान: गवर्नर
रांची, अगस्त 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, परिवार, जीवन और भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक समस्या है। युवाओं को ड्रग्स और नशे की लत से बचाना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। नशामुक्ति का यह लक्ष्य केवल सरकार या किसी एक संस्था तक सीमित नहीं रह सकता, इसमें परिवार, शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक-धार्मिक संगठन, मीडिया और प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा देने के साथ-साथ नशामुक्ति को एक जन-आंदोलन का रूप दें। राज्यपाल बुधवार को लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 'दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान' के जागरुकता कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.