सोनभद्र, अप्रैल 16 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर में गुरुवार को चाचा कॉलोनी के समीप एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट एवं अभय ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में स्थापित किया गया है। शुभारंभ वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया एवं हिंडालको के प्रबंध निदेशक सतीश पाई ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि पीयूष मोर्डिया ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जो व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की लत लग गई है, तो उसे तिरस्कृत करने के बजाय मिलकर उसकी मदद करनी चाहिए और उसे इस लत से बाहर निकालने का प्रयास करना चाहिए। हिंडालको के प्रबंध निदेशक सतीश पाई ने कहा कि वर्ष...