वाराणसी, जनवरी 3 -- सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। बुद्धा सिटी कॉलोनी (परशुरामपुर) स्थित जन सुधार नशामुक्ति केंद्र के पृथकवास में रखे गए युवक की शुक्रवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मां की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तीन कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया गया है। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। आरोप है कि मारपीट कर उसकी हत्या की गई है। मीरापुर बसहीं (शिवपुर) की अशोकपुरम कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय आदित्य गोस्वामी शराब एवं गांजा पीने का लती था। नशे के लिए उसने बीते 4 दिसंबर को अपनी मां प्रतिभा गोस्वामी पर हमला कर दिया था। इसके बाद जन सुधार नशामुक्ति केंद्र में भर्ती करवाने से पहले भी मां से मारपीट की थी। मां प्रतिभा गोस्वामी ने 27 दिसंबर को उसे नशामुक्ति केंद्र सारनाथ में भर्ती करवा दिया। प्रतिभा गोस्वामी ने पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.