भागलपुर, नवम्बर 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर में अवैध तरीके से संचालित नशामुक्ति केंद्र में अमरेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा। पिछले साल 30 जून की रात अमरेश की पीटकर हत्या की गई थी। एक जुलाई को अमरेश का शव सदर अस्पताल में छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। वे नशामुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी और डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे। कांड का मुख्य आरोपी सौरभ पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा। केंद्र के संचालक ने सौरभ के बारे में बताया था अमरेश हत्याकांड की जांच में पुलिस को पता चला था कि पूर्णिया का रहने वाला सुमित अवैध तरीके से नशामुक्ति केंद्र का संचालन कर रहा था। लंबे समय तक तलाश के बाद भी वह पकड़ में नहीं आया। इस साल 18 मार्च को सुमित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उसे पुलिस ने रिमांड पर लिया था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.