नशामुक्ति का संदेश लेकर युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
बरेली, अगस्त 20 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में माय भारत की ओर से नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। युवाओं ने लोकगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, रील, स्लोगन लेखन और स्लैम काव्य के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। इस मौके पर कर्नल (सेवानिवृत्त) पंकज अग्रवाल, प्रो. एके सिंह एवं डॉ. ज्योति पांडेय, पुष्पा सिंह, प्रो. रुचि गुप्ता, प्रो. ज्योति शर्मा, डॉ. आकांक्षा रस्तोगी, डॉ. प्रीति सिंह रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.