गोपालगंज, फरवरी 25 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान बुधवार को शहर में पुलिस-पब्लिक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर युवाओं को नशामुक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, स्थानीय नागरिकों और पुलिस जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ को एसपी विनय तिवारी और मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि नशा समाज, विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। इसे जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जिले को पूर्ण रूप से नशामुक्त बनाने की मुहिम में सभी की भागीदारी जरूरी है। कहा कि नशे की लत के शिकार युवाओं को दंडित करने के बजाय मुख्यधारा में लौटान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.