देवघर, जून 24 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। देवघर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को मधुपुर पुलिस ने शहर के गांधी चौक स्टेशन रोड़ में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इस दौरान कलाकारों ने नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। नाटक के माध्यम से युवाओं और आमलोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ विद्यार्थियों की हुंकार, श्री कृष्ण विद्या मंदिर ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश मौके पर मौजूद सभी लोगों ने सा...