पटना, मार्च 6 -- बिहार को नशामुक्त बनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 मार्च को पटना मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से आयोजित इस दौड़ का मुख्य नारा 'रन फॉर नशामुक्त बिहार' रखा गया है। यह मैराथन रविवार सुबह तीन बजे गांधी मैदान से शुरू होगा, जिसका मार्ग गंगा पथ और अटल पथ से होते हुए शिवपुरी पथ तक निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में चार अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं, जिनमें 42.2 किमी (फुल मैराथन), 21.1 किमी (हाफ मैराथन), 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल है। आयोजन का लक्ष्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को अनुशासन व फिटनेस के प्रति प्रेरित करना है। विजेताओं के लिए कुल 30 लाख की पुरस्कार राशि रखी गई है। इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट mysamay.in पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.