नशामुक्ति अभियान में लोगों का मिल रहा सहयोग
सहरसा, मई 24 -- सहरसा, नगर संवाददाता। कोसी प्रमंडल क्षेत्रान्तर्गत सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला में चलाये जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। इस अभियान में आम जनों का भी अप्रतिम सहयोग प्राप्त हो रहा है। कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष द्वारा जारी किये गये हेल्पलाईन नंबर 9060384865 पर आम जनता द्वारा बढ़-चढ़कर सूचना दी जा रही है। सूचना देने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर एवं उनकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। हेल्पलाईन से प्राप्त सूचना पर सीधे डीआईजी के अनुश्रवण में कार्रवाई की जाती है। इस अभियान के तहत 15 मई से 22 मई तक कुल 3082.58 लीटर अवैध शराब, गांजा 230.08 किलोग्राम, स्मैक-87.18 ग्राम, नकद-1,28,737 रूपया , मोबाइल-02, वाहन 18, देसी कट्टा-01, कारतूस-01 बरामद किया गया है। अवैध शराब के मामले में 123 तथा सूखा नशा के मामले में 24 व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.