नशामुक्ति अभियान में ग्रामीणों की बढ़ी भागीदारी
हजारीबाग, जून 20 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान के तहत शनिवार को हजारीबाग के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के छठवें दिन गांवों, पंचायतों, हाट-बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए गए।अभियान के अंतर्गत संचालित पांच प्रचार रथों ने चौपारण, पदमा, टाटीझरिया, सदर एवं बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांवों और पंचायतों का भ्रमण किया। प्रचार रथों पर प्रसारित ऑडियो संदेशों एवं लघु फिल्मों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि नशे की प्रवृत्ति किस प्रकार व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करती है। यह भी पढ़ें- राधा गोविंद विवि में मादक पदार्थ निषेध जागरूकता अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.