लोहरदगा, सितम्बर 1 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित ज्येष्ठ जतरा टाड़ में प्रखंड स्तरीय करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे प्रखंड के खोडहा शामिल होकर पारंपरिक नाच गाना किया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विंदेश्वर उरांव ने कहा कि पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन से करमा के पूर्व प्रखंड के सभी लोगों को जुटकर नाच गाना करने का मौका मिलता है, यह प्रकृति से जुड़ा हुआ पर्व है। इसमें लोग करमा के डाली गाड़कर बहन भाई की लम्बी उम्र और सुरक्षा के लिए ब्रत रखकर करमा- धर्मा की कहानी सुनकर पूजा करती हैं। उन्होंने त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए, नशापान से दूर रहकर त्योहार को अच्छे तरीके से मानने को कहा। आयोजन समिति द्वारा खोडहा में शामिल लोगों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.