समस्तीपुर, फरवरी 10 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी प्रखंड के विभिन्न चौक- चौराहों पर सोमवार को नशा उन्मूलन जागरुकता अभियान चलाया गया। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में चंदन युवा संस्थान, डीह बसढ़िया के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। अभिनय, संवाद एवं गीतों के माध्यम से समाज के लोगों को नशा से होने वाले हानियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में वहां मौजूद लोगों को नशापन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी मीरा कुमारी, कलाकार रामानन्द राय, शिव नारायण सिंह, रणजीत कुमार, पंकज कुमार, रानी कुमारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.