गुमला, अप्रैल 1 -- घाघरा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए घाघरा पुलिस अब एक्टिव मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में मंगलवार रात पतागांई में थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों और युवाओं के साथ एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और समाज में सकारात्मक माहौल बनाना था। थाना प्रभारी ने बैठक में कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर इसका बुरा असर पड़ता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने पर ध्यान दें और जीवन में सही दिशा चुनें। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के लोगों की सहभागिता के बिना नशाखोरी जैसी समस्या पर पूरी तरह काबू पाना संभव नहीं है। इसलिए ग्रामीण अपने आसपास होने...