नशाखुरानी गिरोह के चंगुल से छूटा स्कूली बच्चा, सब्जी मंडी के पास से अपहरण का प्रयास
लखीसराय, मई 31 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पचना रोड सब्जी मंडी के समीप रविवार को नशाखुरानी गिरोह ने एक स्कूली बच्चे को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया। हालांकि बच्चे की सूझबूझ और परिजनों की तत्परता के कारण एक बड़ी घटना टल गई। हंगामे के बाद नशाखुरानी गिरोह के सदस्य मौके से फरार हो गए। पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। ----
चाचा के साथ हॉस्टल से बाहर निकला था छात्र: जानकारी के अनुसार रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के अकौनी गांव निवासी मनोहर यादव का 10 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार शहर के चैंपियन स्कूल में रहकर पढ़ाई करता है। रविवार को प्रियांशु के चाचा शम्भू यादव अपने भतीजे से मिलने हॉस्टल पहुंचे थे। बच्चे की जिद पर वे उसे हॉस्टल से बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.