नशाखुरानी गिरोह का भंडाफोड़ करने वाले आरपीएफ एसआई जितेंद्र कुमार हुए सम्मानित
गया, जून 2 -- रेल यात्रियों की सुरक्षा और नशाखुरानी गिरोह के खिलाफ सफल अभियान चलाने वाले गुरपा आरपीएफ आउट पोस्ट के प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार को पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल ने सम्मानित किया है। मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा और वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीणा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं अवार्ड प्रदान किया। इस सम्मान को पाने वाले वह धनबाद मंडल के एकमात्र अधिकारी बने हैं। एसआई जितेंद्र कुमार ने कोडरमा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर नशाखुरानी गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनकी कार्रवाई से अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा। पूर्व मध्य रेलवे के आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी उपलब्धि पर रेल अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.