मेरठ, जनवरी 8 -- दौराला। जिला सेवा प्राधिकरण और मुख्य चिकित्साधिकारी के तत्वावधान में बुधवार को दौराला सीएचसी पर राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें शामिल लोगों को वक्ताओं ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन कुमार ने स्वामी विवेकानंद के इतिहास, जीवन के मूल्यों, शिक्षा और सिद्धांतों की जानकारी दी। डॉ. रविंद्र कुमार ने क्षेत्र से आए युवाओं और सीएचसी स्टाफ को नशा, ड्रग्स, अवसाद आदि के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। डॉ. गौरव पंवार ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने, समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया और उपस्थित लोगो को शपथ दिलाई। संचालन यशवीर राणा ने किया। इस दौरान तबस्सुम, धर्मेंद्र, सोनू, गिरीश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.