रुद्रप्रयाग, जून 22 -- हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौटते हुए उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में निहंगों ने बीते 16 जून को तलवारबाजी कांड में कई स्थानीय लोगों को घायल कर दिया था। इसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब अपने साथियों की रिहाई की मांग कर रहे निहंगों ने रुद्रप्रयाग और नगरासू स्थित गुरुद्वारों पर कब्जे का प्रयास किया है। उधर, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का आरोप है कि इन्होंने श्रद्धालुओं और सेवादार से मारपीट की, कुछ लोगों को बंधक बनाया। नगरासू गुरुद्वारा प्रबंधक बेहंत सिंह ने बताया कि निहंग दो दिन से गुरुद्वारे की छत पर चढ़े हैं और वहां नशा फूंक कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण पर गुरुद्वारा प्रबंधक बेहंत सिंह ने गुरुद्वारे की छत पर चढ़े निहंगों पर लगाए कई गंभीर आरोप लग...