रांची, जनवरी 25 -- रांची। चुटिया स्थित नव सृजन एवं शिरडी साईं पब्लिक स्कूल में रविवार को 33वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। चिकित्सा शिविर भी लगा, जहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। गरीबों के बीच कंबल का वितरण हुआ। समारोह में मुख्य रूप से विधायक सीपी सिंह, पद्मश्री मुकुंद नायक, दिव्यानंद स्वामी, नूतन मंडल, एसएन मंडल, रवि सिंह, कृष्णा सहाय मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...