गढ़वा, मार्च 15 -- खरौंधी, प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को नव साक्षरों की आकलन परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह परीक्षा प्रखंड के विभिन्न नव साक्षरता परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। निर्धारित लक्ष्य 1314 के विरुद्ध कुल 826 नव साक्षरों ने परीक्षा में भाग लिया। उनमें 564 महिलाएं और 262 पुरुष शामिल थे। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के उन लोगों को बुनियादी शिक्षा से जोड़ना है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए थे। परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के माध्यम से किया गया जो देश में वयस्क शिक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है।परीक्षा के सफल संचालन में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों की ...