धनबाद, मार्च 16 -- झरिया, वरीय संवाददाता। उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड में रविवार को उल्लास- नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत नव-साक्षरों का बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक सह केंद्र अधीक्षक मदन प्रसाद नायक ने बताया कि नव-साक्षरों के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित होती है। लक्ष्मी देवी, राखी देवी, बबिता मल्लिक, संतोषी देवी,आशा देवी, दिलीप बाउरी, आरती देवी, गोकुल मल्लिक, हीरा गोराई, संज्योती कुमारी, कुंती देवी, गौरी देवी ,उमा देवी ,अनिता कुमारी ,फूल कुमारी देवी, रमनी देवी रीना देवी ,मंजू देवी ,लक्ष्मी देवी, माला देवी ,पारु देवी एवं सोनिका देवी आदि नव-साक्षर परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा के सफल संचालन में विप्रस के अध्यक्ष पशुपति महतो,र...