शामली, अप्रैल 9 -- थानाभवन। थाना भवन नगर की शिक्षण संस्था लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ गरिमामय एवं आध्यात्मिक वातावरण में वैदिक रीति-विधि से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित हवन कार्यक्रम में पूरे विद्यालय परिसर को मंत्रोच्चार की पावन ध्वनि एवं सकारात्मक ऊर्जा से अभिभूत कर दिया। हवन के माध्यम से छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य, नैतिक उन्नयन एवं संस्थान की निरंतर प्रगति हेतु मंगलकामनाएँ की गईं। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. पूजा मलिक ने अपने संबोधन में छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम एवं उच्च जीवन मूल्यों को आत्मसात करते हुए उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। उन्होंने अभिभावकों से भी विद्यालय की उन्नति में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर अभिभावक संघ की अध्यक्षा श्रीमती सरिता देवी का ...