मथुरा, मार्च 16 -- नव संवत्सर शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में चतुर्थ नव संवत्सर शोभायात्रा 18 मार्च को निकलेगी। यात्रा में ब्रज क्षेत्र के प्रमुख 16 मंदिरों के डोला शामिल होंगे। समिति के मुख्य संयोजक आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने बताया कि प्राचीन केशव देव मंदिर, श्री गरुण गोविंद मंदिर, मथुरा स्थित प्राचीन दाऊजी महाराज मंदिर, श्री बांके बिहारी, श्री राधाबल्लभ, श्री राधा रमन, श्री राधा गोविंद, श्री राधा गोपीनाथ, श्री राधा मदन मोहन, श्री राधा दामोदर, श्री राधा श्याम सुंदर, श्री गोपेश्वर महादेव, श्री कात्यायनी देवी, श्री यमुना जी, श्री राधाकांत जी, श्री कृष्णा चंद्रमा लाल बाबूजी, श्री सिंह पौर हनुमान जी तथा श्री रामचंद्र जी आदि मंदिरों के डोला सम्मिलित होंगे। पार्षद मुकेश सारस्वत, सुमित गौतम, वैभव अग्रवाल तथा अंशुल पाराशर ने बताया कि अपराह्न...