काशीपुर, मार्च 29 -- काशीपुर संवाददाता। संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने भव्य पथ संचलन कर समाज में एकता और संगठन का संदेश दिया। मोटेश्वर महादेव, महर्षि वाल्मीकि, गुरु गोविंद सिंह उपनगर सहित भरतपुर बांसखेड़ा और कुंडेश्वरी ग्रामीण मंडलों में यह आयोजन उत्साह के साथ संपन्न हुआ। रविवार को महर्षि वाल्मीकि और गुरु गोविंद सिंह उपनगर के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां बौद्धिक सत्र के बाद पारंपरिक अनुशासन के साथ पथ संचलन शुरू हुआ, जो रामनगर रोड, कटोराताल, माता मंदिर रोड, रतन सिनेमा रोड, मुख्य बाजार और महाराणा प्रताप चौक से होकर पुनः रामलीला मैदान में समाप्त हुआ। मोटेश्वर महादेव उपनगर के स्वयंसेवकों ने अटल पार्क, रामपुरम कॉलोनी से संचलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.