आगरा, मार्च 19 -- नव संवत्सर के अवसर पर अधिवक्ता परिषद ब्रज ने दीवानी में जुलूस निकाला। उन्होंने एक-दूसरे को चंदन का टीका लगाकर भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। वादकारियों को भी टीका लगाकर बधाई दी। इस दौरान अधिवक्ता राजेश कुलश्रेष्ठ, राजेश गुप्ता, आशुतोष श्रोत्रिया, गौरव जैन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...