गंगापार, मार्च 19 -- हिंदू नववर्ष (नव संवत्सर) के शुभ अवसर पर नवाबगंज क्षेत्र में सनातन धर्मावलंबियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देकर नए साल का स्वागत किया। घरों में पूजन-अर्चन के साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर "जय श्रीराम" और "जय माता रानी" के जयघोष से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.