वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। गुरुवार को भारतीय नव संवत्सर वर्ष २०८३ के अवसर पर भगवान भास्कर के उदित होते ही नव वर्ष का अभिनंदन किया गया। श्री लाट भैरव भजन मंडल की ओर से तेलियाना श्री राम जानकी मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गयी। कीर्तन मंडली के लोग नंगे पांव झाल-मंजीरे, लिए शंखध्वनि के बीच श्री रामनाम संकीर्तन करते हुए क्षेत्र के प्रत्येक देवालयों में हर हर महादेव का उद्घोष किया। प्रभातफेरी क्रमशः गुम्बट बीर बाबा मंदिर, काशी खंडोक्त श्री जगत उत्प्रेश्वर महादेव मंदिर, बाल रूप प्राचीन हनुमान मंदिर, सेवाती डीह बाबा मंदिर से होते हुए पुनः राम जानकी मंदिर पर समापन हुआ। मंदिर के महंत रामदास महाराज ने रामनाम की महिमा बतायी।कहा कि कलिकाल में रामनाम ही मुक्ति का मार्ग है। प्रभातफेरी के माध्यम से रामनाम का जप करना, सुनना, सुनाना हर विधि यह कल्याणप्रद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.