बिजनौर, मार्च 19 -- कोतवाली देहात। नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर ग्राम शादीपुर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद गोस्वामी ने कहा कि नव संवत्सर भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है और इस अवसर पर प्रकृति में भी नवजीवन का संचार दिखाई देता है। भजन गायिका ऋतु चौधरी ने 'दमादम मस्त कलंदर' प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जबकि भजन गायक रामबहादुर कश्यप और सचिन मौर्य ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन निखिल भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर अशोक प्रधान, जयपाल चौधरी, हेमेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, कपिल गुप्ता, धूम सिंह कश्यप, कामेंद्र सिंह, विनीत मौर्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.