काशीपुर, मार्च 18 -- काशीपुर। मोहल्ला पक्काकोट स्थित नागनाथ मंदिर में नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभ आगमन की पूर्व संध्या पर राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में आयोजित महाआरती में समिति की दर्जनों सेविकाओं ने शामिल होकर एक-दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व मौजूद सभी महिलाओं ने मंदिर परिसर की गोशाला में जाकर चारा खिलाकर गो सेवा की। वहीं सेविकाओं ने दुर्गा चालीसा का सामूहिक पाठ कर भजन कीर्तन के साथ देवी-देवताओं समेत भारत माता की आरती की। साथ ही प्रसाद वितरण किया। यहां माधवी सिंघल, सुरभि बंसल, अनु अग्रवाल, रितु अग्रवाल, मोनिका, सौरभ गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल, सुधा राय, शालिनी गुप्ता, भाव्या अग्रवाल, नमिता पंत, विदुषी पाठक, मंजू गुप्ता, गीता अरोरा, चांद अरोरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...