पूर्णिया, मार्च 11 -- धमदाहा, एक संवाददाता। नव विवाहित हत्याकांड के आरोपी धीरज कुमार मेहता उर्फ धीरेंद्र मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस कांड के मुख्य आरोपी टुनटुन मेहता की तलाश जारी है। इस संबंध में धमदाहा थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि कांड के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं। बताते चलें कि रविवार को अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा के ठाकुरबारी टोला स्थित मुर्गी फार्म के बगल में बने एक घर से 8 महीना पूर्व शादी हुई 5 महीने की गर्भवती कि लाश घर से मिली थी। जहां लाश के ऊपर तीन बोरी भी रखी हुई थी। पुलिस ने मृतका के पति के निशानदेही नहीं पर लाश को बरामद किया हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने मृतका की मां के लिखित आवेदन पर मृतका के ससुर, पति, देवर एवं सास सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.