सुल्तानपुर, सितम्बर 11 -- चांदा। स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह लम्भुआ थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में हुआ था। वहां पर उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज को लेकर बार-बार उसका उत्पीड़न करते हुए उसे मारा पीटा जाता था। जून माह में युवती का विवाह भी हुआ था । मामले में पीड़ित नव विवाहिता द्वारा चांदा कोतवाली क्षेत्र कोतवाली में लिखित तहरीर देकर ससुराल के पांच लोगों को नामजद किया है। जिसमें पति सास ससुर व दो ननद शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...