मधुबनी, अप्रैल 11 -- राजनगर,एक प्रतिनिधि। राजनगर थाना क्षेत्र के अलीचक- रामपुरा (पंचायत-सिंगयौन) में नव विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतका पुनिता कुमारी की मायके लदनियां थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव होने की बात कही गई है। करीब तीन-चार माह पहले अलीचक निवासी सुभाष मंडल के साथ उसकी (लव मैरेज) शादी हुई थी। पति सुभाष मंडल प्रदेश में रहता है। प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने यह जानकारी दी। बताया कि पुनिता देवी परिवार के बच्ची के साथ सोई हुई थी। देर रात उसने फंदा लगाकर छत से झुल गई। घिघियाने की आवाज होने पर साथ सोई बच्ची जाग गई। फिर हल्ला होने पर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस टीम भी रात में हीं पहुंची। घटना की तत्काल जांच-पड़ताल के बाद लाश को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रथम दृष्टिया जांच में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.