बरेली, अप्रैल 16 -- शीशगढ़। कस्बा निवासी पीड़ित महिला रजीना ने मारपीट का आरोप लगाकर घर से निकालने का आरोप लगाकर पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।महिला रजीना ने बताया उसकी शादी शेखूपुरा केवसीम से हुई थी। शादी के बाद पति उससे गाली-गलौज और मारपीट करता था। विरोध पर उसके ससुराल पक्ष के लोग साथ खातून, सावरा, नदीम और पति वसीम एवं शहनाज ने गाली गलौज कर मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...