छपरा, फरवरी 18 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नूरनगर गांव में एक नव विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मंगलवार की रात मौत हो गई। मृत महिला डबलू मांझी की 25 वर्षीय पत्नी काजल देवी बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी जिसके के पुत्री भी है। वहीं महिला के मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अभी प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.