महाराजगंज, जुलाई 7 -- कोठीभार, हिन्दुस्तान संवाद। कोठीभार थाना क्षेत्र के मधवलिया गांव में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार निचलौल की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतका अंजली शर्मा का मायका सिन्दुरिया थानाक्षेत्र के रामपुरमीर गांव में है। उसकी शादी बीते 29 अप्रैल को कोठीभार थानाक्षेत्र के मधवलिया गांव निवासी बृजेश शर्मा के साथ हुई थी। बृजेश की पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। अंजली के साथ उसकी दूसरी शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक शनिवार अपराह्न तीन बजे कमरे में दुपट्टा के फंदा के सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.