बिजनौर, मई 21 -- नहटौर। नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला हाथी वाला मंदिर निवासी मनु पुत्र राजू का 3 माह पहले 21 फरवरी को मीनाक्षी पुत्री राजू 19 वर्ष निवासी हाथनगर जिला संभल के साथ विवाह हुआ था। बृहस्पतिवार को करीब 10 बजे मीनाक्षी की तबीयत खराब हुई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका की मां मुन्नी देवी का आरोप है कि इस विवाह से लड़के के परिजन खुश नहीं थे और वह आए दिन मीनाक्षी के साथ मारपीट करते थे। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप इतना ही नहीं उन्होंने कई बार दहेज को लेकर भी मी...