कानपुर, अप्रैल 9 -- मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में बुधवार की सुबह एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था, जिस पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर आलमपुर निवासी महेंद्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री 22 वर्षीय रंजना की शादी 21 फरवरी 2026 को मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला निवासी कृष्ण कुमार के साथ दान दहेज से संपन्न की थी। उसने वर पक्ष की मांग पर शादी में आठ लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे थे। ससुराल के लोग मायके से डेढ़ लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। वे शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। यह बात उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.