फरीदाबाद, जनवरी 1 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में नववर्ष का स्वागत आध्यात्म और उत्साह के वातावरण में किया गया। अधिपति जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने भक्तों को नववर्ष का संदेश देते हुए कहा कि सभी को नए साल में अपने अहम और वहम को छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि यही अवगुण मानव जीवन के दुखों का कारण बनते हैं। स्वामीजी पुरुषोत्तमाचार्य ने कहा कि जीवन का प्रत्येक क्षण बीतता जा रहा है, लेकिन भौतिक चकाचौंध में मनुष्य सत्य को भूल जाता है। आश्रम में की गई रोशनी केवल बाहरी नहीं, बल्कि भीतर के अंधकार को दूर करने का प्रतीक है। उन्होंने भक्तों से प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना को समाज में फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर आश्रम से प्रकाशित नववर्ष कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। आश्रम प्रबंधन समिति ने बताया कि इ...